- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- मक्काटोला-दुर्गुटोला मार्ग से...
मक्काटोला-दुर्गुटोला मार्ग से आवागमन करना हुआ मुश्किल

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। सालेकसा तहसील के मक्काटोला से दुर्गुटोला की ओर जानेवाली सड़क इन दिनों आवागमन करनेवालों के लिए परेशानी का कारण बनकर रह गई है। यह सड़क उबड़ खाबड़ व गड्ढों से पटी होने के कारण वाहनचालक जान हथेली पर रखकर आवागमन करने पर मजबूर हो गए हैं। इसके बावजूद निर्माणकार्य विभाग की ओर से मार्ग मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अब केवल नामशेष रह गई है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल होकर रह गई है। मक्काटोला-दुर्गुटोला इस बदहाल सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है। सड़क की यह हालत पिछले वर्षभर से यही है। बावजूद इसके मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस सड़क से हमेशा शालेय विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी व महिलाएं आवागमन करतीं है। आवागमन करते समय यहां हमेशा ही दुर्घटना का डर लोगों को सताता है। ऐसे में निर्माणकार्य विभाग सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा मार्ग मरम्मत की ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। यह मांग नागरिकों ने प्रशासन से की है।
Created On :   28 Dec 2021 6:20 PM IST