सडक पर गिरा वृद्ध हुई मौत

By - Bhaskar Hindi |29 July 2022 12:32 PM IST
पन्ना सडक पर गिरा वृद्ध हुई मौत
डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना के रानीगंज मोहल्ला निवासी एक ६५ वर्षीय वृद्ध के सडक पर गिर जाने के बाद मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु कुमार रावत पिता परमलाल उम्र ६५ वर्ष निवासी रानीगंज सुबह बस स्टैण्ड के पास घूम रहे थे कि अचानक गिर पडे। जिनको जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। श्री रावत पन्ना नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। जिनके शव को पीएम कार्यवाही उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया तथा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :   29 July 2022 6:02 PM IST
Tags
Next Story