44 वीं विश्व शतरंज ओलिम्पियाड के लिए डिम्पल का चयन

डिजिटल डेस्क, वर्धा। 44 वीं विश्वशतरंज ओलिम्पियाड वर्धा का आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त के दरम्यान तमिलनाडु के महाबलिपुरम में आयोजित की गई है। स्पर्धा के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए देशभर के 400 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें वर्धा की एकमात्र डिंम्पल सुनील चैनानी का चयन किया गया है। भारत में पहली बार यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। स्पर्धा में विश्व के 189 देशों के 2 हजार के करीब खिलाडी शिरकत करनेवाले हैं। जिनके महाबलीपुरम में रहने व खानपान के साथ ही स्पर्धा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी देशभर के 400 शतरंज खिलाडियों पर सौपी गयी हैं। जिसमें विश्वस्तरीय खिलाडी विश्वनाथन आनंद का समावेश हैं। वर्धा जिले की एकमात्र डिंम्पल सुनील चैनानी का चयन किया गया हैं। डिंम्पल स्वयं एक राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज खिलाडी रही हैं। कोयंबटुर में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा के साथ ही कई स्पर्धा में उसने पदक प्राप्त किये हैं। आंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में चयन होने पर डिंम्पल चैनानी का वर्धा शतरंज असोसिएशन के साथ ही सभी ओर अभिनंदन किया जा रहा हैं। डिंम्पल जल्द ही महाबलीपुरम के लिए रवाना होनेवाली हैं। उसकी सफलता हेतू सभी कामना कर रहे हैं।
Created On :   14 July 2022 8:00 PM IST