संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े

Discharge more than infected, know - Vidarbhas latest figures including Nagpur
संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े
संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में संक्रमितों से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज किए। जिले में 7294 मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही जिले में पिछले 24 घंटे में 6461 नए मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख मरीज पार हुए हैं। जिले में 24 अप्रैल को सबसे अधिक 7999 संक्रमित सामने आए थे। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा स्थिर चल रहा है। इसके साथ ही डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 6 हजार के ऊपर रही है। कुछ विशेषज्ञों ने ग्राफ के नीचे जाने की बात कही है। हालांकि आगे की स्थिति को देखकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह सकते। जिले में शुक्रवार को 88 मरीजों की मौत हुई। 22876 नमूनों की जांच की गई। जिले में अब लोग कोरोना के विषय में सतर्क हो गए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में सबसे अधिक 11222 जांच निजी लैब में की गई। नए 6461 मरीजों में एम्स में 612, मेडिकल में 604, मेयो में 592, नीरी में 64, नागपुर विश्वविद्यालय में 176, निजी लैब में 3624 और एंटीजन में 789 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल संक्रमितों की संख्या 407787 हो गई है। जिले में 88 मरीजों की मौत हुई। इसमें 39 शहर, ग्रामीण में 39 और जिले के बाहर के 10 लोग शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 7388 हो गई है। 7294 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 323693 पहुंच गई है। रिकवरी दर 79.38% है। वर्तमान में 76706 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 31793 मरीज ग्रामीण और 44913 शहर के हैं। इनमें से 61336 होम आइसोलेट हैं। 15370 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें शुक्रवार को मिले 6461 मिले नए मरीज भी शामिल हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।

नहीं घट रहा मृतकों का आंकड़ा 

शुक्रवार को फिर विदर्भ के सात जिलों में 165 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। इनमें से वर्धा जिले में गत कुछ दिनों से मृतकों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर्ज हो रही है। शुक्रवार को अमरावती जिले में 965 लोग संक्रमित पाए गए तथा 21 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। 650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।  वर्धा जिले में 35 लोगों की मृत्यु के साथ 964 नए मरीज पाए गे। 613 लोग स्वस्थ भी हुए। यवतमाल जिले में 34 लोगों की मृत्यु के साथ 1161 नए मरीज भी मिले हैं। 1057 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। चंद्रपुर जिले में 1415 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे। यहां पर 28 लोगों की मृत्यु के साथ 1667 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गड़चिरोली जिले में भी 577 लोगों ने कोरोना को मात दी है लेकिन 519 नए मरीज भी मिले हैं। इसके अलावा 16 लोगों की मृत्यु भी हुई है। गोंदिया जिले में भी 924 मरीजों ने कोरोना को हराने में सफलता पायी है। ठीक होनेवालों की तुलना में कम 548 नए मरीज पाए गए हैं। 16 की जान भी गई है। भंडारा जिले में 15 लोगों ने जान गंवाई जबकि 1031 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 837 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।  

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 21 मृत, 2,202 नए संक्रमित 

अकोला जिले में शुक्रवार को 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 689 हो गई है। 537 नए संक्रमित सामने आए। 468 लोग स्वस्थ हुए। 5,302 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 1,218 नए पॉजिटिव मिले। 1,021 मरीजों के स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की तादाद 56,601 हो गई है। 6,878 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को 6 मरीजों की मौत हुई। 448 नए मरीज मिले। 322 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से ठीक होने वालों की संख्या 22,733 पर पहुंच गई है। 4,009 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   30 April 2021 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story