रामनगर की लीज समेत अनेक मुद्दों पर उपमुख्यमंत्री के साथ की चर्चा

डिजिटल डेस्क, वर्धा. राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही विधायक डॉ. पंकज भोयर ने दोबारा विकास कामो व अधूरे रहे विकास काम पूर्ण करने पर जोर दिया है। वर्धा शहर के रामनगर के लीज प्रश्न, शहर से सटे ग्रामपंचायत का नपं में रूपांतर व सेलू के पंचायत समिति के इमारत को प्रशासकीय मान्यता देने की मांग राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा करते हुए की। गत ढाई वर्षो से जिले के अनेक प्रश्न व विकास कामों को ब्रेक लगा था। तत्कालिन सरकार की ओर सिफारिश करने पर भी विकास काम व लंबित काम की ओर अनदेखी की जा रही थी। मात्र राज्य में सत्ता परिवर्तन होकर भाजपा व शिवसेना(शिंदे गुट) युती की सरकार की स्थापना होते ही दोबारा विकास कामों का मार्ग सुलभ हुआ है। वर्धा नप अंतर्गत सिंदी मेघे के सर्वे क्रमांक 104, 110, 114 में 707 भूखंड बनाकर वर्ष 1931 से 1961 इस अवधि के लिए लीज पर दिए गए थे। समय बीतने पर इस परिसर को रामनगर के रूप में पहचाना जाने लगा। वर्ष 1961 से 1991 तक दोबारा लीज का नूतनीकरण किया गया। मात्र इस के बाद लीज का नूतनीकरण नहीं किए जाने से इस परिसर के नागरिको के सामने गंभीर प्रश्न निर्माण हुआ था। राज्य में भाजपा सरकार आने पर विधायक पंकज भोयर ने पहल कर लीज के नूतनीकरण का प्रश्न शासन के सामने रखा था। वर्ष 2015 में 1991 से 2021 इस तीस वर्ष की अवधि के लिए लीज के नूतनीकरण को मान्यता दी गयी थी। मात्र लीज का अवधि खत्म होने से दोबारा नूतनीकरण करने के संदर्भ में विधायक पंकज भोयर ने पहल की थी। परंतु राज्य में सत्ता परिवर्तन होने से तत्कालिन महाविकास आघाडी सरकार ने इस ओर अनदेखा किया था।
यह हैं प्रमुख मांगें
सेलू पंस के प्रशासकीय इमारत को मान्यता दी जाए,पगडंडी रास्ते के लिए निधि दिया जाए आिद मांगे भी विधायक भोयर द्वारा उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। शहर से सटे ग्रापं को नगरपंचाय में रूपांतरित किया जाए, इस मांग पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधान सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
Created On :   4 July 2022 7:20 PM IST