जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फैसला आज

District Panchayat President, Vice Presidents decision today
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फैसला आज
पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फैसला आज

डिजिटल डेस्क,पन्ना। त्रिस्तरीय राज की सर्वाेच्च संस्था जिला पंचायत पर किसका राज होगा इसका फैसला शुक्रवार २९ जुलाई को हो जायेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही कलेक्ट्रेट कार्याेलय में सुबह १२ बजे से प्रारंभ होगी पीठासीन अधिकारी एवं कलेक्टर पन्ना  संजय कुमार मिश्रा द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन कार्यवाही संबंधी कार्यक्रम की सूचना जिला पंचायत पन्ना के सभी १५ नवनिर्वाचित सदस्यों को दी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार पहले अध्यक्ष निर्वाचन की कार्यवाही में पूरी होगी इसके पश्चात उपाध्यक्ष के निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। पीठासीन अधिकारी कलेक्टर पन्ना द्वारा आज शाम को जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संबंघी कार्यवाही संपन्न कराने के लिए नियुक्त किए संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस संबंध मे आवश्यक चर्चा कर तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए गए। 
भाजपा समर्पित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनना तय 
जिला पंचायत पन्ना में १५ सदस्य निर्वाचित हुए है राजनैतिक हलकों से जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके अनुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को लेकर मध्य प्रदेश शाासन के खनिज संसाधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के नतीजे सामने आने के बाद भी सक्रिय रहे हेै और कुल १५ जिला पंचायत सदस्यों के १२ सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के पाले में रखकर उन्होने एकजुट करने में सफल रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनावी गणित में बनी रहे इसके लिए भाजपा के पाले में आए जिला पंचायत के अधिकांश सदस्य लंबे समय से र्तीर्थाटन पर चले गये जिनके पन्ना वापस लौटने की जानकारियां सामने आई है और जिस तरह से राजनैतिक घटनाक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष को लेकर सामने आया है।उससे यह संभावना जताई जा रही है कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर भाजपा समर्थित होगें जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भाजपा की ओर से किंग मेकर की भूमिका मे मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह है और यह भी कहा जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का फैसला होगा
अध्यक्ष पद पर श्रीमती मीनाराजे तथा उपाध्यक्ष पद पर संतोष यादव पर हो सकता फैसला 
जिला पंचायत अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी के समर्थित १५ में से १२ सदस्य बताए जा रहे है। वहीं कांग्रेस के पास अब ०२ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा तथा रावेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना राजा ही बताए जा रहे है। वहीं १ जिला पंचायत सदस्य बसपा समर्थित श्रीमती इमरती देवी है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला आरक्षित है ऐसे में कांग्रेस समर्थित एकमात्र जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी कर सकेगी इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। वहीं भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों जिनकी संख्या १२ है को भाजपा के रणनीतिकार एकजुट करने में सफल रहे है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद को लेकर अपनी स्थिति देर शाम तक स्पष्ट नही की है किन्तु राजनैतिक स्त्रोतों से जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसको लेकर यह कहा जा रहा है कि जिला पन्ना के वार्ड क्रमंाक 
१० से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना राजे पुष्पराज सिंह के नाम पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक ४ से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संतोष सिंह यादव के नाम पर उपाध्यक्ष पद को लेकर फैसला हो सकता है। यह बात चर्चाओं में है कि जिला पंचायत सदस्यों को लेकर जो राजनैतिक समीकरण है वैसे में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हो जायेगा। बरहाल पूरी तस्वीर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न होने पर वस्तु स्थिति के रूप में सामने आएगी  

जिला पंचायत पन्ना के   निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य  
वार्ड क्रमांंक           आरक्षण निर्वाचित           जिला पंचायत सदस्य  
वार्ड क्रमांक   १            अनारक्षित मुक्त              संतोष कुुमार यादव 
वार्ड क्रमांक   २          अनारक्षित महिला             श्रीमती रचना देवी पटेल 
वार्ड क्रमांक   ३         अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त           दिनेश कुमार भुर्जी 
वार्ड क्रमांक   ४          अनारक्षित मुक्त                 संतोष सिंह यादव
वार्ड क्रमांक   ५         अनुसूचित जनजाति महिला      कुमारी प्रभा गौड़
वार्ड क्रमांक   ६         अनुसूचित जाति महिला        श्रीमती इमरती देवी 
वार्ड क्रमांक   ७         अनारक्षित महिला              श्रीमती ममता शर्मा 
वार्ड क्रमांक   ८        अनुसूचित जाति महिला        श्रीमती अनीता देवी प्रजापति  
वार्ड क्रमांक   ९          अनारक्षित मुक्त                  रावेन्द्र प्रताप सिंह 
वार्ड क्रमांक   १०       अनारक्षित मुक्त                श्रीमती मीना राजे सिंह  
वार्ड क्रमांंक   ११      अनुसूचित जाति मुक्त              रामकुमार चौधरी 
वार्ड क्रमांक   १२      अनुसूचित जनजाति महिला       जैना बाई आदिवासी 
वार्ड क्रमांक   १३      अनारक्षित महिला                 श्रीमती संध्या लोधी
वार्ड क्रमांक   १४       अनारक्षित महिला                श्रीमती अनीता सिंह 
वार्ड क्रमांक   १५      अनुसूचित जनजाति मुक्त              अमर सिंह

Created On :   29 July 2022 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story