- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- डॉक्टर्स डे : इन डॉक्टर्स का हुआ...
डॉक्टर्स डे : इन डॉक्टर्स का हुआ सम्मान, मेडिकल में दे रहे खास योगदान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कहते हैं कि डॉक्टर भगवान के बराबर होते हैं। भगवान के इसी रूप का सम्मान करने के लिए डॉक्टर्स-डे मनाया जाता है। भारत में जुलाई की हर पहली तारीख को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर ऑरेंज सिटी के उन प्रतिभावान डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। जो मानवता की सेवा में अहम योगदान दे रहे हैं। विदर्भ सेवा समिति के बैनर तले सुभाष रोड के हुतात्मा स्मारक पर जानेमाने होम्योपैथी डॉक्टर नमन शाह को सम्मानित किया गया। उनके अलावा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ अनीषा अग्रवाल, वरिष्ठ डेंटिस्ट जुगलकिशोर तापड़िया, नाड़ी विशेषज्ञ उमा राठी का सम्मान हुआ।
बीमारी का कारण जानकर इलाज
डॉक्टर्स डे पर खास आयोजन की अध्यक्षता नंदकिशोर सरडा ने की। कोराड़ी के महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान के अध्यक्ष अधिवक्त मुकेश शर्मा के सानिध्य में नीति आयोग के सलाहकार अरुण लखानी के हाथों डॉक्टरों को सम्मान चिन्ह दिया गया। इस मौके पर डॉक्टर नमन शाह अपने अनुभव बांटे। शाह ने डायबिटीज के मरीजों पर गहन अध्ययन किया है। उन्होंने भास्कर डाट कॉम को बताया कि टाईप 1 और टाईप 2 के मरीजों को होम्योपैथी से काफी फायद हुआ है। बदलती जीवन शैली के कारण इस रोग के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जो नियमित दवा लेकर न केवल इसके साइड इफैक्ट से बच सकते हैं। बल्कि कुछ मरीजों में यह बीमारी रिवर्स भी हो चुकी है। यानी उन्हें इंसुलिन के दर्द से निजाद मिली है। किसी भी बीमारी का इलाज उसका कारण जानकर करना होता है। कारण पता लगने पर बीमारी को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
इसलिए खास है डॉक्टर्स-डे
कार्यक्रम के दौरान मौजूद डॉक्टर्स ने अपने- अपने विचार रखे। जिनका अभिवादन विदर्भ सेवा समिति के कार्याध्यक्ष डॉ संतोष मोदी ने दिया। आपको बता दें भारत के प्रसिद्ध डॉक्टर्स डॉ. विधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। साल 1991 में डॉक्टर डे की स्थापना की गई थी। 4 फरवरी 1961 को डॉ. विधान चन्द्र रॉय भारत रत्न से नवाजे गए थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
Created On :   1 July 2018 3:28 PM IST