डॉ अनिल बोंडे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

डॉ अनिल बोंडे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
डॉ अनिल बोंडे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री डॉ अनिल बोंडे को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें किसान मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने शनिवार को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की। इसमें 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 3 राष्ट्रीय महासचिव, 7 राष्ट्रीय सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 मीडिया प्रमुख और 1 कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।

बंशीलाल गुर्जर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

7 उपाध्यक्षों में मध्यप्रदेश के बंशीलाल गुर्जर, आंध्रप्रदेश के एस सुरेश रेड्‌डी, केरल के एस जयसूर्यन, बिहार के जगन्नाथ ठाकुर, पंजाब के सरबजीत कौर बाठ, आसाम के प्रेम कुमार दास और दिल्ली के मुकेश मान शामिल है। महाराष्ट्र के डॉ अनिल बोंडे, बिहार के डॉ शंभू कुमार और गुजरात के बाबुभाई जेबानिया को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय सचिवों में छत्तीसगढ से पिंकी शिवराज शाह, झारखंड से बजरंग यादव, पंजाब से अवतार सिंह मांड, राजस्थान से  शैलाराम सारण, उत्तरप्रदेश रामनरेश तिवारी, मणिपुर से जिबॉन सिंह और ओडिशा से विजय चंद्र खाल्डो शामिल है।  


 

Created On :   2 May 2021 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story