डॉ. जब्बार पटेल फिल्म महोत्सव 8 से, दिखाई जाएंगी फिल्में

डॉ. जब्बार पटेल फिल्म महोत्सव 8 से, दिखाई जाएंगी फिल्में
डॉ. जब्बार पटेल फिल्म महोत्सव 8 से, दिखाई जाएंगी फिल्में

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  निर्देशक डॉ.जब्बार पटेल फिल्म महोत्सव का आयोजन ऑरेंज सिटी इंटरनेशनल फेस्टिवल अंतर्गत रविवार 8 सितंबर आईटी पार्क, गायत्री नगर में किया जा रहा है। ये महोत्सव दो दिवसीय होगा। 

ऑरेंज सिटी कल्चरल फाउंडेशन, राष्ट्रसंत फाउंडेशन, राष्टसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ व नागपुर महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव में सिंहासन, मुक्ता, जैत रे जैत, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सहित इंडियन थिएटर दिखाई जाएगी। प्रत्येक फिल्म के बाद डॉ. जब्बार पटेल चर्चा करेंगे। 8 सितंबर को दोपहर 1 बजे पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों महोत्सव का उद्घाटन होगा। इसकी शुरुआत सिंहासन चित्रपट से होगाी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व डॉ. जब्बार पटेल चर्चा करेंगे। इसमें राजनीति, सामाजिक व फिल्म सहित लोगों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी। इस सत्र में शाम 6 बजे मुक्ता फिल्म का प्रदर्शन होगा। वहीं एड. पारोमिता गोस्वामी व डॉ. जबार पटेल चर्चा करेंगे। 

रविवार को सुबह 9 बजे जैत रे जैत संगीतमय फिल्म शुरु होगा। उसके बाद इसकी निर्मिती प्रक्रिया, संगीत, पटकथा व विषय पर निर्देशक डॉ. जब्बार पटेल, पटकथाकार सतीश आलेकर के साथ मुलाकात लेंगे अजेय गंगपावार। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर फिल्म का प्रदर्शन दोपहर 1 बजे होगा। इसके बाद भारतीय मराठी साहित्य मंडल अध्यक्ष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विचार सम्मेलन संयोजक डॉ. श्रीपाद भालचंद्र जोशी व जब्बार पटेल विचार मंथन करेंगे। इसके बाद कुमार गंधर्व, एस.एम.गोर, पु.ल.देशपांडे के योगदान की जानकारी होगी। इंडियन थिएटर फिल्म भी दिखाई जाएगी। ये महोत्सव पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है।

 

 

Created On :   7 Sept 2018 12:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story