यूपी BJP अध्यक्ष का दावा- अब तक की सरकारों में योगी सरकार श्रेष्ठ 

यूपी BJP अध्यक्ष का दावा- अब तक की सरकारों में योगी सरकार श्रेष्ठ 
यूपी BJP अध्यक्ष का दावा- अब तक की सरकारों में योगी सरकार श्रेष्ठ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तरप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने दावा किया कि यूपी की योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों की वजह से राज्य में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश हो रहा है।  निवेशक खुद को उत्तरप्रदेश में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में अपराधियों का सफाया हो चुका है या फिर वे प्रदेश की सीमा के  बाहर चले गए हैं। योगी सरकार यूपी की अबतक की सबसे अच्छी सरकार साबित हो रही है।

सत्ता और संगठन के बीच अच्छा सामंजस्य
मुंबई दौरे पर आए डॉ पांडेय ने नालासोपारा में आयोजित एक समारोह में कहा कि उत्तरप्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच अच्छा सामंजस्य है। उन्होंने मुंबई के उत्तरभारतीय समाज का इस बात के लिए आभार जताया कि वे भाजपा को अपना भरपूर समर्थन दे रहे हैं। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए यूपी भाजपा के अध्यक्ष डॉ पांडेय ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से डरे विपक्षी दल राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए षडयंत्र कर रहे हैं। ऐसे अनेक षड्यंत्रों का पर्दाफाश भी हुआ है।

राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां
राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि राज्य में नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सरकार ने गन्ना किसानों का पूरा भुगतान कर दिया है, पहले वर्षों वर्ष किसानों का भुगतान नही होता था। कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हुई है। बिजली को स्थिति बेहतर हुई है। नालासोपारा की सभा को आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा, राज्यमंत्री विद्या ठाकुर , मुंबई बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमरजीत मिश्र ने संबोधित किया।

योगी ने भी किया था सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित  
इससे पहले पिछले साल यूपे के मुख्यमंत्री ने अपने 6 महीने के शासनकाल का रिपोर्ट जनता के सामने रखी थी। योगी ने कहा था कि राज्य की जनता के मन से भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। कानून व्यवस्था को बड़ी उपलब्धि बताते हुए योगी ने कहा था कि यूपी में मार्च, 2017 के बाद एक भी दंगा नहीं हुआ। गुंडागर्दी और अपराध का सफाया करने की दिशा में उठाए गए कदमों से जनता के मन में विश्वास पैदा हुआ है।

Created On :   29 Jan 2018 8:09 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story