डॉ. वर्तिका पाटील बनीं मिसेज इंडिया वेस्ट, परिवार को दिया श्रेय

डॉ. वर्तिका पाटील बनीं मिसेज इंडिया वेस्ट, परिवार को दिया श्रेय
डॉ. वर्तिका पाटील बनीं मिसेज इंडिया वेस्ट, परिवार को दिया श्रेय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगर की डॉ. वर्तिका पाटील ने मिसेज इंडिया वेस्ट का ताज जीता है और अब दिसबंर माह में आयोजित हो रहे मिसेज यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके पूर्व वर्ष 2011 में मिसेज महाराष्ट्र का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। मेडिकल के शिक्षा के दौरान भी व्यक्तित्व से जुड़ी प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। डॉ. वर्तिका फिलहाल न्यूरो पैथोलाॅजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और दीवा पेजेंट के आर्गनाइजरों को दिया है। ख्वाब सच करने में विवाह बाधा नहीं: डॉ. वर्तिका के अनुसार उनकी सफलता साबित करती है कि विवाह के बाद भी महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के रूप में व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए मेहनत करना जारी रखा। यहां तक कि प्रतियोगिता के दौरान उनके नारी सशक्तिकरण संबंधी सवाल पर उनके जवाब ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा था कि महिला चाहे कैरियर वुमन हो या होम मेकर, अगर उसके मन में कोई लक्ष्य हो, तो उसे पाने के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटती हैं। आज की महिलाएं आत्मविश्वास की धनी हैं। 

परिजनों का सहयोग

डॉ. वर्तिका के अनुसार उनके सफर में उनके परिवार का काफी सहयोग रहा है। परिजनों के सहयोग के बिना वे अपने जीवन में यह मुकाम हासिल नहीं कर पातीं। डॉ. वर्तिका के पति डॉ. हिमांशु पाटील इंडोक्रायोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान पूूरे परिवार ने उनके खानपान, व्यायाम से लेकर हर चीज में सहयोग किया।

Created On :   28 April 2019 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story