भारी बरसात के कारण फिर पानी-पानी मुंबई, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

Due to heavy rains, life became disturbed in Mumbai
भारी बरसात के कारण फिर पानी-पानी मुंबई, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त
भारी बरसात के कारण फिर पानी-पानी मुंबई, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में झमाझम बरसात के चलते कई निचले इलाकों पानी भर गया। गुरूवार रात से हो रही लगातार बरसात के चलते हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुए। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई के साथ साथ आसपास के ठाणे, रायगढ़ जिलों में भी अगले पांच दिनों तक भारी बरसात हो सकती है। लगातार हो रही भारी बारिश की चलते एनडीआरएफ की तीन टीमों को पुणे से मुंबई में भेजा गया है। कुर्लां, सायन, हिंदमाता, वडाला, गांधीमार्केट जैसे निचले इलाकों में सड़कों पर जलजमाव नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक महानगर में अब तक 1545.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जो औसत 1332.5 के ज्यादा है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उपनगर  सांताक्रूज में 253.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। यह पिछले दस सालों में 24 घंटे में दर्ज की गई दूसरी सबसे तेज बरसात है। इससे पहले 2 जुलाई 2019 को मुंबई में 24 घंटे में 375.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी।

Created On :   16 July 2021 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story