इलाज के दौरान एक सैनिक ने तोड़ा दम, जवानों ने याद करते हुए नम आंखों से दी विदायी

During treatment, a soldier broke his breath, remembering the soldiers gave farewell with moist eyes
इलाज के दौरान एक सैनिक ने तोड़ा दम, जवानों ने याद करते हुए नम आंखों से दी विदायी
बीड इलाज के दौरान एक सैनिक ने तोड़ा दम, जवानों ने याद करते हुए नम आंखों से दी विदायी

डिजिटल डेस्क, बीड। सेना के एक जवान की बीमारी के बाद मौत हो गई। वे भारतीय सैनिक दल में कार्यरत थे और कुछ दिनों से बिमार थे। इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। इस दौरान मौत हो गई। पाटोदा तहसील के वैजाला गांव में जवान का अंतिम संस्कार किया गया । जानकारी के अनुसार रामहरी खुले निवासी वैजाला तहसील पाटोदा के सैनिक को बचपन से ही भारतीय सैन्य दल में शामिल होकर देश की सेवा का जज्बा था। ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें पुणे के अस्पताल में दाखिल किया गया था। उनका शव सोमवार को वैजाला गांव में लाया गया। जहां सैनिकों सहित पाटोदा के तहसीलदार. पुलिस प्रशासन के अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।सैनिक रामहरी खुले 2011 में भारतीय सैन्य दल में शामिल हुए। पिछले पांच साल से कैंसर के जूझ रहे थे। उपचार के दौरान मौत हुई

Created On :   18 July 2022 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story