पहले बजट में अपना लाभ देखा जाता था, अब देश का विचार किया जा रहा है

डिजिटल डेस्क, नागपुर. वन व सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि, आर्थिक सुधार के मामले में देश अमृतकाल से गुजर रहा है। पहले बजट में अपना लाभ देखा जाता था। क्या सस्ता हुआ, अपने अौर अपने क्षेत्र को क्या मिला, इस पर ही चर्चा होती थी। अब देश का विचार किया जाने लगा है। 8 वर्ष में अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीर्घकालीन विचार करके 25 वर्ष का अमृतकालीन बजट दिया है। शनिवार को भाजपा आर्थिक शाखा की ओर से बजट पर चर्चा का अायोजन किया गया। आशीर्वाद लान सीताबर्डी में आयोजित कार्यक्रम में मुनगंटीवार बोल रहे थे। मंच पर सीए जयंत रानडे, भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके उपस्थित थे।
अर्थव्यवस्था को गति दी
मुनगंटीवार आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे वित्तमंत्री भी रहे हैं। उन्होंने कहा- वर्ष 2011 में तत्कालीन केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के समय देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 10 वें स्थान पर थी। अब 5वें स्थान पर है। पिछली सरकार ने 66 वर्ष 9 माह 11 दिन में अर्थव्यवस्था को जो गति दी उससे कहीं अधिक मोदी सरकार के 8 वर्ष, 8 माह 9 दिन के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को गति दी है। मुनगंटीवार ने केंद्र सरकार की विविध योजनाआें का उल्लेख किया। जयंत रानडे ने बजट की विस्तृत विवेचना की। प्रस्तावना गिरधारी मंत्री ने रखी। संचालन शिवानी दाणी ने किया।
Created On :   5 Feb 2023 8:09 PM IST