मोटर्स कंपनी के मालिक दिलीप छाबड़िया के खिलाफ दर्ज किया मनी लांड्रिंंग का मामला

ED files money laundering case against Motors Company owner Dilip Chhabria
मोटर्स कंपनी के मालिक दिलीप छाबड़िया के खिलाफ दर्ज किया मनी लांड्रिंंग का मामला
ईडी मोटर्स कंपनी के मालिक दिलीप छाबड़िया के खिलाफ दर्ज किया मनी लांड्रिंंग का मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डीसी मोटर्स कंपनी के मालिक दिलीप छाबड़िया के खिलाफ मनी लांडरिंग का मामला दर्ज किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने छाबड़िया के मुंबई और पुणे स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी भी की है। छाबड़िया के खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) और आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसी के आधार पर ईडी ने भी ईसीआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की है। देश के सबसे बड़े कार डिजाइनर के तौर पर पहचान बनाने वाले छाबड़िया पर आरोप है कि उसने अपनी कारों के नाम पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से 40 करोड़ रुपए का कर्ज लिया और उसे वापस नहीं किया। छानबीन में पता चला था कि छाबडिया ने अपनी कारों के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर बदलकर एक ही कार पर कई बार कर्ज लिया। इसके बाद वह फर्जी कागजात और नंबर का इस्तेमाल कर उसने कारों के बेंच दिया। छाबड़िया ने 90 कारों पर कर्ज लिया था। हर कार पर उनसे करीब 42 लाख रुपए का कर्ज लिया था। उसने 1993 में अपनी कंपनी बनाई थी और 2016 में अपनी सबसे मंहगी स्पोर्स्ट्स कार डीसी अवंती लांच की थी। उसके खिलाफ क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत कई लोगों ने धोखाधड़ी की भी शिकायत की थी।  छाबडिया को दिसंबर 2020 में मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

 

Created On :   29 July 2022 8:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story