गोंदिया की मंडी में पहुंचा इजिप्त का प्याज, 70 रुपए बिक रहा

Egypt onion arrived in gondia market, sold for 70 rupees
गोंदिया की मंडी में पहुंचा इजिप्त का प्याज, 70 रुपए बिक रहा
गोंदिया की मंडी में पहुंचा इजिप्त का प्याज, 70 रुपए बिक रहा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया।  पिछले दो माह से भी अधिक समय से प्याज के आसमान छूते दाम ग्राहकों की आंखों में आंसू ला रहे हैं। सरकार द्वारा भी इस समस्या पर नियंत्रण के लिए अनेक उपाय किए गए। जिसमें विदेशों से प्याज का आयात भी शामिल है।   गोंदिया शहर के बाजार में भी इजिप्त का प्याज बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। थोक सब्जी विक्रेता मनोज डोहरे ने बताया कि यह प्याज इंदौर से गोंदिया की मंडी में आया है। देखने में यह देसी प्याज से कुछ बड़े आकार का है, लेकिन स्वाद में देशी प्याज के जैसा ही है। बाहरी माल की आवक से प्याज की दामों में फिलहाल हलकी गिरावट दर्ज की जा रही है।

इजिप्त से आया प्याज 70  रुपए प्रति किलों की दर से थोक बाजार में बिक्री किया जा रहा है। जो चिल्लर बाजार में 75 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। बाजार में इसकी मांग साइज बड़ा होने के कारण थोड़ी कम है। लेकिन ग्राहक इसे पसंद कर रहे हैं। वहीं देशी प्याज भी बाजार में क्वालिटी देखकर 50 से 60-65 रुपए की दर से बेचा जा रहा है। गोंदिया की मंडी में लासलगांव, नाशिक, अहमदनगर, इंदौर आदि से प्याज की आवक होती है। 15-20  दिन पूर्व जिस प्याज के दाम 100 से 120  रुपए किलो तक चिल्लर बाजार में थे। वह अब घटकर 75  से 80  रुपए किलो तक हो गए है। उनका कहना था कि जैसे-जैसे बाजार में विदेशी एवं देशी प्याज की आवक बढ़ेगी वैसे-वैसे इसके दामों में गिरावट आएगी। वैसे भी अब प्याज की दरों में लगातार गिरावट आती जा रही है। कीमते बढऩे पर चिल्लर बाजार के साथ ही थोक बाजार पर भी इसका असर पड़ता है। लेकिन दाम कम होने से धीरे-धीरे मांग में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। 

होटलों के लिए उपयुक्त
गोंदिया की मंडी में पहुंचा इजिप्त का प्याज साइज में देशी प्याज से बड़ा है। जिसके कारण घरेलू उपभोक्ता इसे कम खरीद रहे हैं। यह प्याज कैटरिंग व्यवसायियों एवं होटल संचालकों के लिए उपयुक्त है। साथ ही माल भी साफ-सुथरा होने के कारण ग्राहकों को अधिक पसंद आएगा। 
- मनोज डोहरे, थोक सब्जी विक्रेता, गोंदिया 

Created On :   31 Dec 2019 6:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story