एकनाथ शिंदे ने कहा - द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे

Eknath Shinde said - Draupadi Murmu will get record votes from Maharashtra
एकनाथ शिंदे ने कहा - द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे
दावा एकनाथ शिंदे ने कहा - द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे। गुरुवार को एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रचार के लिए मुंबई आई थीं। इसके लिए भाजपा की ओर से अंधेरी के एक होटल में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा और शिंदे गुट के विधायक शामिल हुए। बैठक में प्रदेश भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा मनसे के विधायक राजू पाटील भी शामिल हुए थे। बैठक शुरू होने से पहले पालघर के आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राज्य से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बदली हुई राजनीति के चलते द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के अलावा दूसरे दलों के वोट मिलेंगे। शिंदे का इशारा कांग्रेस और राकांपा की ओर था। इसके पहले बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी द्रौपदी मुर्मू के प्रचंड जीत को लेकर विश्वास व्यक्त किया। 

 

Created On :   14 July 2022 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story