कार की टक्कर से दोपहिया सवार बुजुर्ग की मृत्यु

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
लाखनी कार की टक्कर से दोपहिया सवार बुजुर्ग की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, लाखनी. कार की टक्कर में दोपहिया सवार वृध्द की मृत्यु हो गई। घटना लाखनी – साकोली राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर मिलन होटल के पास सर्विस रोड पर मंगलवार शाम 5 बजे घटित हुई। लाखनी पुलिस ने कार के चालक पर मामला दर्ज किया है। मृतक का नाम सामेवाड़ा ग्राम निवासी तेजराम लक्ष्मण वंजारी (65) बताया जा रहा है। तेजराम व सुरेश सीताराम वंजारी यह दोनों अपने अलग अलग दोपहिया से साकोली से लाखनी की दिशा में आ रहे थे। इस दौरान तेजराम वंजारी की दोपहिया को ईको फोर्ड कार क्रमांक एमएच 35 एजी 6479 ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तेजराम लक्ष्मण वंजारी गंभीर घायल होने से उसकी मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी लाखनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक पर धारा 279, 304 (अ) भादंवि उपधारा 184 के मोवाका के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गोसावी कर रहे हंै। 

Created On :   12 Jan 2023 8:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story