मुंह पर स्प्रे मारकर बुजुर्ग महिला को दिनदहाड़े लूटा

Elderly woman was robbed in broad daylight by spraying her face
मुंह पर स्प्रे मारकर बुजुर्ग महिला को दिनदहाड़े लूटा
हिंगोली मुंह पर स्प्रे मारकर बुजुर्ग महिला को दिनदहाड़े लूटा

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के मुंह पर स्प्रे मारकर बेहोश कर लूट को अंजाम दिया गया। वदमाशों ने नगदी और सोने चांदी के जेवर लूट लिए। बताया जा रहा है कि येडुत निवासी 65 वर्षीय व्दारकाबाई बलीराम भुक्तार बाजार खरीददारी करने आई थी। मंगलवार दोपहर 2 बजे अज्ञात लड़कों ने महिला से बातचीत कर मुफ्त अनाज दिलाने का लालच दिया। एकांत में महिला के मुंह पर स्प्रे कर लूट को अंजाम दिया। 

व्दारकाबाई भुक्तार बेहोश हो गई। मौका ताड़के ही बदमाशों ने 60 हजार रुपए नगदी तथा 15 हजार रुपए के जेवर छीन लिए। पुलिस थाने में शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पड़ताल जारी है। 

Created On :   18 Jan 2023 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story