4 जनपदों में चुनाव आज, भाजपा की मंत्रणा में नहीं हुआ फैसला

Elections in 4 districts today, the decision was not taken under the advice of BJP
4 जनपदों में चुनाव आज, भाजपा की मंत्रणा में नहीं हुआ फैसला
छतरपुर 4 जनपदों में चुनाव आज, भाजपा की मंत्रणा में नहीं हुआ फैसला

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। जिले की 4 जनपद पंचायतों छतरपुर, बड़ामलहरा, बकस्वाहा एवं राजनगर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा। वहीं शेष 4 जनपदों में चुनाव गुरुवार को होगा। इधर भाजपा ने मंगलवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित करने को लेकर बैठक तो की, लेकिन किसी नतीजे पर न पहुंच सकी। कई गुटों में बटी नजर आ रही जिला भाजपा एक बार फिर अपने फैसले लेने में तमाम आशंकाओं से जूझ रही है। चारों जनपदों में सुबह 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन पार्टी बढ़त के बावजूद किसी भी प्रत्याशी का अधिकृत नाम घोषित नहीं कर पाई।

भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक बनाए गए मप्र रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, तीन भाजपा विधायकों सहित कई नेता लगभग 5 घंटे तक बंद कमरे में मंथन करते रहे, लेकिन इस मंथन का कोई भी नतीजा सामने नहीं आया। पार्टी ने फिलहाल बगैर अधिकृत प्रत्याशी के ही सभी जनपदों में हाथ आजमाने का निर्णय लिया है। इस बीच छतरपुर जनपद से चुनाव जीते गणेश सिंह परमार ने जरूर पदाधिकारियों पर लेन-देन के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

ये है चुनाव कार्यक्रम : बुधवार सुबह 11 बजे से जनपदों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11 से 12 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र दाखिल होंगे। दोपहर 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक संवीक्षा होगी। 12.30 से 12.45 बजे तक फाॅर्म वापसी होगी, 12.45 से 1.45 के बीच मतदान होगा। दोपहर 1.45 से 2.15 बजे तक परिणामों की घोषणा होगी।
 

Created On :   27 July 2022 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story