दर्दनाक हादसा : एक कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी की मौत

Employee and worker died in road accident in nagpur city
दर्दनाक हादसा : एक कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी की मौत
दर्दनाक हादसा : एक कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी रोड पर नागलोक टर्निंग के पास गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे टिप्पर ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों के नाम धीरज आवले (45) मध्यप्रदेश और प्रशांत घोडसे (38) पवनी खापरी भंडारा निवासी है। यह दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। धीरज कंपनी में उत्पाद प्रबंधक थे और प्रशांत कर्मचारी था। प्रशांत और धीरज भिलगांव में किराए से रहते थे। प्रशांत का परिवार भी उसके साथ रहता है। वह कंपनी में अक्सर पैदल ही आना जाना करता था। गुरुवार को रास्ते में उसे धीरज मिले और वह भी कंपनी जा रहे थे, इसलिए अपनी दोपहिया पर बैठा लिया। वह दोनों कंपनी जा रहे थे, जब यह घटना हो गई।

ये है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार धीरज आवले गुरुवार सुबह दोपहिया वाहन क्रमांक एम एच 08 ए ई- 7469 पर डयूटी जाने के लिए भिलगांव से निकला। वह अंकित कंपनी में उत्पाद प्रबंधक थे। दोपहिया लेकर जाते समय रास्ते में उन्हें कंपनी का कर्मचारी प्रशांत घोडसे पैदल डयूटी जाते हुए दिखाई दिया। धीरज ने उन्हें अपनी दोपहिया पर बैठा लिया और दोनों कंपनी की ओर निकले। यह दोनों भिलगांव से कामठी रोड के लिए निकले। उधर कामठी से भिलगांव की ओर जा रहा टिप्पर क्रमांक एमएच 40 वाई 4446 के चालक ने वाहन लापरवाही से चलाते हुए दोपहिया को नागलोक टर्निंग के पास टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया सडक किनारे जा गिरी। उस पर सवार धीरज और प्रशांत टिप्पर की पहिया की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशांत घोडसे के कमर के ऊपर से निकला और धीरज के सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन छोडकर फरार हो गया। घटनास्थल पर भीड जमा हो गई। कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर यशोधरा नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फरार टिप्पर चालक रोशन दमाहे कामठी निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

6 महीने पहले आया था भंडारा से
सूत्रों से पता चला है कि प्रशांत के परिवार में उसकी पत्नी, बेटी आर्या (7) और पुत्र प्रिंस (2) के साथ भिलगांव में किराए के कमरे में रहता था। वह 6 महीने पहले भिलगांव में भंडारा से परिवार के साथ रहने आया था। प्रशांत को कोई भी वाहन चलाना नहीं आता था। इसलिए उसने कंपनी के करीब में ही किराए का मकान लेकर रहने लगा था। वह रोजाना ही कंपनी में डयूटी पैदल ही जाया करता था। पता चला है कि इससे पहले भी धीरज के साथ कुछ हादसे हुए थे। नागपुर- कामठी रोड पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू है। इस मार्ग पर सुबह और शाम के समय वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।

Created On :   18 Jan 2018 11:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story