पुलिस-नक्सलियों में हुई मुठभेड़  

Encounter took place between police and Naxalites
पुलिस-नक्सलियों में हुई मुठभेड़  
गड़चिरोली पुलिस-नक्सलियों में हुई मुठभेड़  

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली. जिले की अहेरी तहसील के वेड़मपल्ली जंगल परिसर में रविवार की दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होने के बाद पुलिस के बढ़ते दबाव को देख नक्सली घने जंगलों में भाग गए। मुठभेड़ के बाद सी-60 जवानों ने घटनास्थल से बड़े पैमाने पर नक्सल सामग्री बरामद की है। बता दें कि, वर्तमान में नक्सलियों द्वारा भूमकाल सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह के बीच किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली 20 से 25 की संख्या में वेड़मपल्ली जंगल में पहुंचे थे। पुलिस जवानों को इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया। 
 

Created On :   16 Jan 2023 8:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story