मध्य नागपुर में युवा सेना का विस्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर मध्य नागपुर में युवा सेना का विस्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर| आदित्य ठाकरे के नेतृत्व की युवा सेना का मध्य नागपुर में विस्तार किया गया है। युवा सेना के जिला प्रमुख शरद सरोदे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शनकारी भूमिका अपनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। महाविद्यालयीन युवाओं के अलावा कामकाजी युवाओं को संगठन कार्य की जानकारी दी जा रही है। परिसर की विविध समस्याओं की जानकारी ली जा रही है। संबंधित विभाग से समस्याएं दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्य के लिए जागनाथ बुधवारी मस्कासाथ में शाखा कार्यालय खोला गया है। शाखा व फलक के उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह दिखाया।  सुखलाल मरोडे, विशाल घोराडकर, रोशन पाटील की विविध पदों पर नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में वीजू रंभाड, प्रवीण काटगडे, पिंटू ढोले, शुभम बिसोपे, सचिन जरेल, मिलन जरेल, उमेश गोलांगे, अंश हिवरारे, आयुष जरेल, शेख नौशाद, शंशाक सोलंकी, संदीप काले, कैलाश खापेकर शामिल थे। 

Created On :   26 Feb 2023 7:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story