धमाके से गूंज उठा लुधियाना कोर्ट,  2 लोगों की हुई मौत, सामने आईं तस्वीरें

पंजाब में विस्फोट धमाके से गूंज उठा लुधियाना कोर्ट,  2 लोगों की हुई मौत, सामने आईं तस्वीरें
हाईलाइट
  • अब तक 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है

डिजिटल डेस्क, चंढीगढ़। पंजाब के लुधियाना कोर्ट में एक धमाका हुआ है, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा कि, अब तक 4 लोग घायल हुए है और 2 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके है। ये धमाका कैसे हुआ? फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

लुधियाना में कचहरी परिसर में विस्फोट में चार लोग घायल।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हालात का जायजा लेने जा सकते है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। बता दें कि, ब्लास्ट लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की दूसरी मंजिल पर हुआ है। इस धमाके को उच्च तीव्रता वाला ब्लास्ट बताया जा रहा है। ये धमाका कोर्ट रुम के रीडर्स कमरे के पास वॉशरुम में हुआ, जिसमें 1 शख्स के जान गवाने की पुष्टि की गई है। 

Explosion in Ludhiana District Court Complex, several injured

जब कोर्ट परिसर ये धमाका हुआ, उस वक्त काफी लोग अंदर मौजूद थे। घटना के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। धमाके की गूंज से एक तरफ पूरा परिसर सन्न रह गया तो दूसरी तरफ नीचे की मंजिलों को शीशे टूट गए। धमाका क्यों और किस वजह से हुआ इस बात की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह ब्लास्ट किसने किया और किस चीज से किया।

धमाके से पूरी की पूरी 6 मंजिला इमारत गूंज उठी और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कोर्ट के वकील कुछ समय से हड़ताल पर है। इसलिए परिसर के अंदर ज्यादा भीड़-भाड़ वाला माहौल नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो, सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा कि, ये किसी तरह की साजिश भी हो सकती है ताकि, डर और दहशत का वातावरण बनाया जा सके। 

Created On :   23 Dec 2021 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story