छत्रपति शाहू जी महाराज पर ट्विट को लेकर फडणवीस ने जताया खेद, हुआ था विवाद

Fadnavis expressed regret over tweet on Chhatrapati Shahu Ji Maharaj
छत्रपति शाहू जी महाराज पर ट्विट को लेकर फडणवीस ने जताया खेद, हुआ था विवाद
छत्रपति शाहू जी महाराज पर ट्विट को लेकर फडणवीस ने जताया खेद, हुआ था विवाद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने महान समाज सुधारक राजश्री छत्रपति शाहू जी महाराज को लेकर किए गए ट्वीट पर खेद प्रकट किया है। फडणवीस ने शाहू जी महाराज का उल्लेख सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किया था। इसको लेकर फडणवीस के खिलाफ कोल्हापुर समेत राज्य भर में काफी लोगों ने नाराजगी व्यक्त की थी। गुरुवार को राज्यसभा सदस्य छत्रपति संभाजीराजे ने फडणवीस से माफी मांगने की मांग की। संभाजीराजे ने ट्वीट करके कहा कि फडणवीस अपने ट्वीट को लेकर माफी मांगें। उनके ट्वीट से मेरे सहित राज्य भर के छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति शाहू जी महाराज के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके जवाब में फडणवीस ने कहा कि शाहू जी महाराज की जयंती पर किए गए ट्वीट में गलती ध्यान आते ही मैंने अपने कार्यालय को सुधार करने को कहा। शाहू जी महाराज का अनादर करने की बात मेरे मन में भी नहीं आ सकती। फिर भी ट्वीट के कारण लोगों की भावनाएं आहात हुई। इसके लिए मैं सभी से खेद प्रकट करता हूं। 

इससे पहले बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए फडणवीस ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज का उल्लेख महान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किया था। सोशल मीडिया में हुई आलोचना के बाद फडणवीस ने ट्वीट को डिलिट कर दिया था। इस पर संभाजी ब्रिगेड ने फडणवीस के कोल्हापुर में प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की थी। संगठन ने कहा था कि जब तक फडणवीस माफी नहीं मांगते हैं जब तक उन्हें कोल्हापुर में आने नहीं दिया जाएगा। 

 

Created On :   7 May 2020 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story