फडणवीस - योगी के दौरे को डरने की जरुरत नहीं- राऊत ने पूछा मुंबई में रोड शो की जरूरत क्यों

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में फरवरी महीने में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगों को आकर्षित करने के लिए मुंबई में रोड शो के लिए आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करने वाले महाराष्ट्र के विपक्षी दलों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। शुक्रवार को पुणे में फडणवीस ने कहा कि योगी के मुंबई दौरे से उद्योगों को लेकर महाराष्ट्र के लोगों को बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र के उद्योगों को कोई राज्य अपने यहां नहीं ले जा सकता है। महाराष्ट्र का एक बड़ी शक्ति है।
अभिमान होना चाहिए कि देश में किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश में उद्योगआकर्षित करने के लिए मुंबई आना पड़ता है। यह मुंबई की ताकत है। फडणवीस ने कहा कि कोई राज्य किसी प्रदेश का उद्योग अपने प्रदेश में नहीं ले जा सकता है। हर प्रदेश की अलग-अलग भौगोलिक और प्राकृतिक लाभ होते हैं। उसके अनुसार उद्योग उस राज्य में जाते हैं। फडणवीस ने कहा कि उदाहरण के लिए राजस्थान और गुजरात में बड़े पैमाने पर रेगिस्तान होने के कारण तीन से चार लाख एकड़ जमीन एक जगह पर सोलर पैनल परियोजना के लिए उपलब्ध हो जाती है। इसलिए ग्रीन हाइड्रोजन के उद्योग राजस्थान और गुजरात में जाते हैं। महाराष्ट्र में इतनी जमीन इकट्ठा उपलब्ध नहीं हो सकती है।
योगी को मुंबई में रोड शो की जरुरत क्योःं संजय राऊत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राऊत ने कहा कि हम योगी के दौरे का स्वागत करते हैं। लेकिन यदियोगी महराष्ट्र के उद्योग को उत्तर प्रदेश में ले जाने की कोशिश करेंगे तो उसका हमारा विरोध रहेगा। राऊत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योगी को मुंबई मेंरोड शो करने की जरूरत क्या है?वे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आए हैं या फिर राजनीति करने के लिए पहुंचे हैं?
Created On :   5 Jan 2023 9:35 PM IST