फडणवीस की नसीहत- भाजपा को कांग्रेस न बनने दें

Fadnaviss advice- Dont let BJP become Congress
फडणवीस की नसीहत- भाजपा को कांग्रेस न बनने दें
नागपुर फडणवीस की नसीहत- भाजपा को कांग्रेस न बनने दें

डिजिटल डेस्क, नागपुर. संगठन अनुशासन व निष्ठा के पाठ के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर भाजपा के पदाधिकारियों को तीखे शब्दों में नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नागपुर में कांग्रेस के नेताओं की तरह भाजपा के नेता भी काम करने लगे हैं। कार्यकर्ता की भूमिका को छोड़ सबके सब नेता बनने लगे हैं। ध्यान रहे पार्टी है तो आप हैं। पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए काम करें। नागपुर में भाजपा को कांग्रेस न बनने दें। शुक्रवार को बोगन विला सभागृह वेंकटेशनगर में शहर भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में फडणवीस बोल रहे थे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित शहर भाजपा के सभी पदाधिकारी थे। फडणवीस ने कहा कि चुनाव कार्यों के तैयारी में सभी जुट जाएं। राज्य में विधानसभा की 150 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। बालासाहबांची शिवसेना भी साथ में है, लेकिन तैयारी ऐसी रहनी चाहिए कि भाजपा अपने बल पर ही बहुमत पाए। राज्य व केंद्र सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान फडणवीस ने किया। उन्होंने कहा कि चुनाव तैयारी के तहत ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच के तरह काम करना होगा

बूथ स्तर पर काम करें : बावनकुले
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पदाधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर पर संगठन कार्य पर ध्यान दें। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ की जानकारी दें। प्रस्तावना शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने रखी। गिरीश व्यास, संजय भेंडे, अविनाश ठाकरे, दयाशंकर तिवारी, संजय फांजे, शिवानी दाणी, वीरेंद्र कुकरेजा, सुनील मित्र ने भी संबोधित किया। उपेंद्र कोठेकर, अजय संचेती, विधायक कृष्णा खोपडे, मोहन मते, विकास कुंभारे, सुधाकर देशमुख, श्रीकांत देशपांडे, नरसिंह पटेल, अशोक मेंढे, धर्मपाल मेश्राम, अर्चना डेहनकर, संजय बंगाले उपस्थित थे।
 

Created On :   18 Feb 2023 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story