दिल्ली से ले आए थे नकली नोट बाजार में चलाते समय दबोचे गए

Fake notes brought from Delhi were caught while running in the market
दिल्ली से ले आए थे नकली नोट बाजार में चलाते समय दबोचे गए
वर्धा दिल्ली से ले आए थे नकली नोट बाजार में चलाते समय दबोचे गए

डिजिटल डेस्क, वर्धा. शहर में दिल्ली से लाए गए नकली नोट चलन में लानेवाले गिरोह को क्राइम इंटेलिजेंट व शहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई शहर के गिताई मंदिर गोपुरी परिसर में गुरुवार रात साढ़े 10 बजे की गई। इसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 रुपए के 188 नकली नोट, मोबाइल और दोपहिया समेत कुल 1 लाख 69 हजार रुपए का माल जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रीतम प्रदीप हिवरे, स्वप्निल किशोर उमाटे, साहिल नवनीत साखरकर बताए जाते हैं। चारों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने सभी को 28 मार्च तक पीसीआर में भेज दिया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में नकली नोट चलन में आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस प्रकरण की जांच करते समय पुलिस को गोपुरी परिसर में नकली नोट का लेन-देन होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। क्राइम इंटेलिजेंट व शहर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। गुरुवार की रात एम.एच. 32 ए.ए. 0639 क्रमांक की दोपहिया पर निखिल अश्विन लोणारे निवासी बोरगांव मेघे युवक आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास 500 रुपए के 94 नकली नोट मिले। 

इस संबंध में उससे पूछताछ करने पर उसने अन्य साथियों की मदद से दिल्ली से लाने की जानकारी दी। इस कारण पुलिस ने अन्य तीन साथी को पवनार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रीतम प्रदीप हिवरे, स्वप्निल किशोर उमाटे, साहिल नवनीत साखरकर बताए जाते हैं। उनके पास से नकली नोट तथा अपराध में इस्तेमाल किया मोबाइल और दोपहिया समेत कुल 1 लाख 69 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक सागर कवडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अबूराव सोनवणे के मार्गदर्शन व पुलिस निरीक्षक सत्यवीर बंडीवार के निर्देश पर क्राइम इंटेलिजेंट यूनिट, वर्धा के सपोनी कापडे व टीम के साथ शहर पुलिस थाना के पुलिस अमलदार दिनेश तुमाने, अनूप राऊत, जगदीश, गराड, राहुल भोयर, राजेंद्र ढगे, सचिन पवार ने की। आगे की जांच क्राइम इंटेलिजेंट यूनिट वर्धा व पुउपनि सुरेश दुर्गे शहर पुलिस कर रही हैं।  

नकली नोट चलाते थे पेट्रोल पंप और पान टपरी पर  : चारों आरोपी दिल्ली से साथ ही बड़े शहरों से नकली नोट वर्धा सहित आसपास शहर में ला रहे थे। इस

कारण पान टपरी और पेट्रोल पंप पर नकली नोट चलाने की जानकारी पुलिस विभाग की ओर से दी गई है। 

सभी नोटों का एक ही क्रमांक 

जब्त किए गए 94 नोट में से 50 नोट पर 3 जीएच 879735, 44 नोट पर 3 जीएच 879737, 48 नोट पर 3 जीएच 879743 एक क्रमांक के तीन बंडल ऐसे कुल 188 नकली नोट पाए गए हैं। 

नोट कलरप्रिंट : जब्त किए गए नोट पर किसी प्रकार का सिक्योरिटी मार्क पुलिस को जांच के दौरान नहीं दिखाई दिया। नोट का कागज हल्के दर्जे का होने से रंग कहीं गाढ़ा तो कहीं फीका दिखाई दिया। नोट कलर्स जेरॉक्स किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Created On :   18 March 2023 2:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story