‘सेव टाइगर कैंपेन’ के लिए नागपुर पहुंचे जावेद अली ने कहा-स्टार बनें, अपनी मूल आवाज को न खोने दें 

Famous singer Javed Ali reaches Nagpur to promote the Save tiger campaign
‘सेव टाइगर कैंपेन’ के लिए नागपुर पहुंचे जावेद अली ने कहा-स्टार बनें, अपनी मूल आवाज को न खोने दें 
‘सेव टाइगर कैंपेन’ के लिए नागपुर पहुंचे जावेद अली ने कहा-स्टार बनें, अपनी मूल आवाज को न खोने दें 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ‘सेव टाइगर कैपेंन’ के लिए नागपुर पहुंचे जावेद अली ने कहा कि टीवी और सोशल मीडिया आज हावी हो गया है, भले ही संगीत रियलिटी टेलीविजन शो से नेम, फेम मिल रहा है। सभी ओवरनाइट स्टार बनना चाहते हैं। स्टार बनें, परंतु अपनी मूल आवाज को न खोने दें। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ही गुरु हैं। गुरु का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। ‘कुन फाया’ और ‘दिवाना कर रहा है’ जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाले जावेद अली ने कहा कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं, जिन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए कई त्याग किए हैं। जावेद साइन पोस्ट इंडिया द्वारा व वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘सेव टाइगर कैपेंन’ के लिए नागपुर आए थे। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया था। 

जश्न-ए-बहारां, अर्जियां, कुन फाया कुन व तू ही हकीकत जैसे मधुर गीतों के गायक जावेद अली का मानना है संगीत हर रूप में अच्छा है, लेकिन मधुर संगीत हमेशा सदाबहार होता है। जावेद ने कहा कि वे वर्सेटाइल सिंगर हैं और हर दौर के गीतों में फिट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो से नई प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल रहा है। बीते दस सालों में हम देख सकते हैं कि संगीत में बदलाव आया है। संगीत बेहतर हो रहा है। मधुर संगीत अधिक आ रहा है और श्रोता इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। अली ने बताया कि वे एक अलग शैली में गाते हैं, क्योंकि श्रोता अलग व नए तरह का संगीत पसंद करते हैं। 

करियर की शुरुआत
जावेद अली ने अपने गायकी कैरियर की शुरुआत वर्ष 2000 में फिल्म ‘बेटी नंबर 1’ से की थी। उन्होंने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या रे स्टारर फिल्म जोधा अकबर का गाना ‘कहने को जश्ने बहारा है’ गाया।  इन दोनों ही गानों नें उन्हें हिंदी सिनेमा में स्थापित कर दिया। जावेद अली टीवी शो सारेगामापा लील चैम्प्स के जज भी रह चुके हैं।

नागपुर के लोग दिलवाले हैं
जावेद ने कहा कि नागपुर के लोग दिलवाले हैं। यहां के लोगों से मिलकर काफी अच्छा लगा। यहां वे कई बार आए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ फिल्मी गानों का टेस्ट भी बदल रहा है। हर तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। मैं जो भी गाना गाता हूं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। जावेद अली ने युवा गायकों को संदेश देते हुए कहा िक गायक अपनी नेचुरल आवाज में गाएं। दूसरे गायकों की नकल करने सें बचें। संगीत की बेसिक ट्रेनिंग जरूर लेनी चाहिए। युवा रियाज नहीं करना चाहते हैं, परंतु रियाज करने से आवाज निखरती है।

Created On :   28 July 2018 5:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story