किसान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Farmer committed suicide by hanging
किसान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
बीड किसान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, बीड. जिले से आष्टी तहसील के बेलगांव में 33 वर्षीय किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।पिछले पाच माह पहले पत्नी का देंहात हुआ था। अब खुद किसान ने आत्महत्या करने से गांव में कोहरम मच गया। जानकारी के अनुसार किसान अमोल पोकले  की उम्र 33 साल थी। 

उसके पिता ने फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव देखा। सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर प़ंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के हवाले किया। किसान ने आत्महत्या क्यू की अबतक खुलासा नहीं हुआ। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पिता की मौत के बाद मासूमों के सिर से उठा आखिरी उम्मीद का साया,

पांच माह पहले उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद दोनो का ख्याल किसान अमोल पोकले करता था। पिता अमोल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद दोनो मासूमो के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। इस दर्दनाक घटना से बेलगांव में मातम पसरा है।

Created On :   5 Feb 2023 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story