10 बोरी प्याज बेचने पर किसानों को मिला 2 रुपए का चेक, सड़क पर उतरे राजू शेट्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन की ओर से प्याज उत्पादक किसानों को उचित दाम देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को चक्का जाम आंदोलन किया। सांगली में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद राजू शेट्टी सड़क पर बैठ कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। शेट्टी ने कहा कि मुझसे मंगलवार को सोलापुर के बार्शी के किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण मिले थे। चव्हाण ने सोलापुर कृषि मंडी में 10 बोरी प्याज बेचा था। उन्हें कृषि मंडी ने बेची गई प्याज के लिए केवल दो रुपए का चेक दिया है। वह चेक भी 15 दिन बाद बैंक में जमा करने को कहा है। शेट्टी ने कहा कि यह कितनी बड़ी निर्लज्जताहै? 10 बोरी प्याज बेचने के ऐवज में केवल दो रुपए मिल रहा है तो किसान कैसे जीवन जिंदा रहेगा?राज्य सरकार को बताना चाहिए कि महाराष्ट्र किसान आत्महत्या मुक्त कैसे बनेगा। शेट्टी ने कहा कि सरकार नियमित कर्ज भरने वाले किसानों को 50 हजार रुपए का अनुदान नहीं दे रही है। किसानों के कृषि पंपों का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं मिल पा रही है। सरकार ने किसानों को विभिन्न मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया है तो स्वाभिमानी शेतकरी संगठन की ओर विधानभवन पर धड़क मोर्चा निकाला जाएगा।प्रदेश के उद्योग मंत्री उदय सामंत की ओर से चक्का जाम आंदोलन को स्टंट करार देने पर शेट्टी ने पलटवार किया। शेट्टी ने कहा कि जिन्होंने 50-50 खोके लिए हैं। वे हमें स्टंट करने की राजनीति न सिखाए।
Created On :   22 Feb 2023 10:09 PM IST