- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बच्चों की गलती पर उठा देते हैं हाथ,...
बच्चों की गलती पर उठा देते हैं हाथ, तो हो जाएं सावधान, भुगतनी पड़ सकती हैै जेल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। यदी गलती करने पर बिना सोचे समझे बच्चों पर हाथ उठा देते हैं, तो सावधान हो जाएं। ऐसा करने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। कुछ इसी तरह का वाकया सामने आया, जब चार साल के बच्चे की पिटाई करने वाले पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला महानगर के चूनाभट्टी इलाके में स्थित कसाईवाडा का है। आरोपी के खिलाफ बाल न्याय कानून की धारा 75 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजहरुद्दीन शेख (30) है। शरारत से नाराज शेख अपने बच्चे को थप्पड़ मार रहा था और बच्चा रो रहा था।
चार साल के बच्चे की पिटाई करने पर पिता गिरफ्तार
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो चूनाभट्टी पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्चे का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमें उसकी हालत सामान्य पाई गई फिर भी उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
Created On :   30 Sep 2019 4:19 PM GMT