बिहार में महिला सिपाही की हत्या, 2 आरोपी नागपुर में गिरफ्तार

Female constable murdered in Bihar, 2 accused arrested in Nagpur
बिहार में महिला सिपाही की हत्या, 2 आरोपी नागपुर में गिरफ्तार
वारदात बिहार में महिला सिपाही की हत्या, 2 आरोपी नागपुर में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. बिहार में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को नागपुर लोहमार्ग पुलिस ने सपर्क क्रांति एक्सप्रसे में धरदबोचा। एकतरफा प्रेम करने वाले आरोपी मो. हसन अरशद (27) ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी मो. हसन अरशद के 5 साथियों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फरार मो. हसन अरशद और उसका साथी मो. सज्जाद सूफी (23), कटिहार, बिहार निवासी को रविवार को नागपुर लोहमार्ग पुलिस ने कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सफर करते हुए दबोच लिया। इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर   कटिहार जिले में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  

पुलिस के अनुसार बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली 21 वर्षीय महिला सिपाही और  हसन के बीच दोस्ती थी। किसी कारणवश दोनों में विवाद हो गया। युवती ने मो. हसन अरशद से दोस्ती खत्म कर ली। उसके बाद भी वह महिला सिपाही को परेशान कर रहा था। इस विवाद के चलते आरोपी मो. हसन ने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर कोढा क्षेत्र की भटवारा पंचायत के पास महिला सिपाही पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस प्रकरण में कोडा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मो. हसन आैर मो. सज्जाद फरार हो गए थे।

एस-4 कोच में सवार थे :   बिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि, दोनों आरोपी 12650 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस-4 कोच में दिल्ली से बंगलुरु सफर कर रहे हैं। उन्होंने नागपुर लोहमार्ग पुलिस निरीक्षक मनीषा काशीद से संपर्क किया। मोबाइल पर दोनों आरोपियों के छायाचित्र भेजे।  काशीद ने तत्काल अपने कर्मचारियों को वॉटसए पपर दोनों आरोपियों के छायाचित्र मय जानकारी भेज दिए। पुलिस की टीमें संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की प्रतीक्षा में थी। 

तड़के 3 बजे पकड़े गए : रविवार को तड़के करीब 3 बजे ट्रेन नागपुर स्टेशन पर पहुंचते ही उप-निरीक्षक तायवाड़े, वघारे, सतीश बुरड़े, बबन धोगंडी के साथ आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में घुसकर तलाशी लेना शुरू किया। एस-4 कोच में तलाशी के दौरान 2 नंबर बर्थ पर संदिग्ध युवकों से पूछताछ की।  छायाचित्र से उनकी शक्ल काफी मिलती-जुलती दिखाई देने पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पता चला कि, वे बिहार में एक महिला सिपाही की हत्या कर फरार हुए थे। 

लोहमार्ग पुलिस ने बिहार पुलिस के हवाले किया

नागपुर लोहमार्ग पुलिस निरीक्षक मनीषा काशीद ने तत्काल बिहार पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। उनके आदेश पर  पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रूपक रंजन सिंह बिहार से विमान द्वारा नागपुर पहुंचे।  काशीद ने न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को  बिहार पुलिस के हवाले कर दिया। 

Created On :   27 Feb 2023 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story