ट्रक की टक्कर में घायल मादा तेंदुए ने वन कर्मी पर किया हमला

Female leopard injured in truck collision or attacked on forest worker
ट्रक की टक्कर में घायल मादा तेंदुए ने वन कर्मी पर किया हमला
भंडारा ट्रक की टक्कर में घायल मादा तेंदुए ने वन कर्मी पर किया हमला

डिजिटल डेस्क, भंडारा। राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर साकोली – लाखनी के बिच मोहघाटा के जंगल में ट्रक की टक्कर में मादा तेंदुआ घायल हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ी मादा तेंदुआ ने सहायक वनरक्षक पर हमला किया और जंगल में भाग गई। अब वन विभाग की टीम इलाज के लिए उसकी जंगल में तलाश शुरू की है। मामला मंगलवार 26 जुलाई की शाम 5 बजे का है।

घायल सहायक वनरक्षक का नाम कृष्णा सानप बताया जा रहा है। उनपर भंडारा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे मोहघाटा के जंगल में ट्रक ने मादा तेंदुए को टक्कर मार दी। इस टक्कर में घायल मादा तेंदुआ सड़क के बीच में गिर गई। उसकी सांसे शुरू थी। राहगिरों ने वीडियो बनाना शुरू किया। वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। कुछ समय में घटनास्थल पर वनरक्षक राठोड, लाखनी के वनरक्षक कृष्मा सानप घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान घायल मादा तेंदुए ने कृष्णा सानप पर हमला कर दिया और जंगल की दिशा में भाग निकली। वन विभाग की टीम ने उसकी इलाज के लिए तलाश शुरू कर दी है। पर अचानक बारिश शुरू होने से तलाश कार्य धीमा पड गया। घटनास्थल पर उप वनसंरक्षक राहुल गवई ने भेट दी। नागझिरा व्याघ्र क्षेत्र के वन्यजीव मोहघाटा के जंगल से भ्रमण करते हैं। कई बार नागरिकों को यहा वन्यजीवों के दीदार होते हैं।

अंडरपास का काम शुरू

मोहघाटा के जंगल में अंडरपास का काम शुरू है। अंडरपास बनने पर वाहन ऊपर से जाएंगे। अंडरपास के नीचे वाले हिस्से से वन्यजीवों के गुजरने की सुविधा रखी जाएगी। पर यह कार्य पूर्ण होने में कुछ वर्ष बाकी हैं।

नागरिक वाहन धीरे चलाए

ए. बी. उके, क्षेत्र सहायक के मुताबिक परिसर से वन्यजीव भ्रमण करते है। ऐसे में यहा से वाहन धीमी गति से चलाकर वन्यजीव की सुरक्षा में वाहन चालक सहयोग दे।

 

 

Created On :   26 July 2022 7:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story