श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन

Fifth day of Shrimad Bhagwat Katha
श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन
 पन्ना श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। पन्ना शहर के बड़े गणेश जी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा महापुराण के चौथे दिवस गुरूवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें भगवान के बालस्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गई। जिसमें भगवान के दर्शन करने के साथ उपस्थित श्रोतागणों ने संगीत की धुन के साथ जमकर नाचे। कथा के पांचवें दिन श्रीमद भागवत कथा वाचक कमल नयन जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया साथ ही गोवद्र्धन पूजा, छप्पन भोग प्रसाद का वर्णन किया गया। इस दौरान महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है और मुक्ति मिलती है। उन्होने ने कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तुओं को भोगने के लिए नही बना है लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति छोडक़र विषय वस्तुओ को भोगने मेें भी लगा हुआ है। श्र्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन शहर से सैकडों की संख्या में शहर से भक्तगण पहुंच रहे हैं और धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।  

Created On :   2 July 2022 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story