पैसों के लेन-देन को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट

Fight between two families over money exchange
पैसों के लेन-देन को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट
खामगांव पैसों के लेन-देन को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट

डिजिटल डेस्क, खामगांव। शहर समीप होनेवाले सजनपुरी यहां पैसो के लेन देन पर से विवाद होकर दो गुटो के बीच मारपीट होने की घटना सोमवार १८ जुलाई को घटी। मामले में पुलिस ने शिकायत पर से दोनो गुटो के चार लोगो पर अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजानन धोंडीराम हिंगणे (२३) निवासी सजनपुरी ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उसने पडोस में रहने वाले अमोल भास्कर गिते को पांच हजार रू उधार दिए थे। यह पैसे वापिस मागने पर उसने विवाद किया, इस विवाद से गिते परिवार के तीनो सदस्यों ने मिलकर शिकायतकर्ता हिगणे को घर में घुसकर मारपीट की। इस शिकायत पर से पुलिस ने अमोल गिते (२७), सुनील भास्कर गिते (२१) एवं शुभम भास्कर गिते (२६) के खिलाफ धारा २९४, ४५२, ४२७, ३२३, ५०६, ३४ भादंवी तहत अपराध दर्ज किया हैं, तो सौ गंगा शुभम गिते (२०) निवासी सजनपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि, रविवार को शिकायतकर्ता के पति काम पर से घर आने के बाद गजानन धोंडीराम हिंगणे (२३) यह भास्कर गिते के साथ विवाद कर रहा था। यह देख पति शुभम यह विवाद छुडाने जाने  पर हिंगणे ने कुऱ्हाड से मारपीट कर घायल किया। उसी तरह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, उक्त शिकायत पर से पुलिस ने गजानन हिंगणे के खिलाफ धारा ४५२, ३२४, २९४, ३५२, ५०८ तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच पुलिस कर रही हैं।

Created On :   19 July 2022 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story