नागपुर के इस निर्देशिक की फिल्म गोल्डन ग्लोब्स के लिए हुई चयनित

Film Selected for Golden Globes of this director belongs to Nagpur
नागपुर के इस निर्देशिक की फिल्म गोल्डन ग्लोब्स के लिए हुई चयनित
नागपुर के इस निर्देशिक की फिल्म गोल्डन ग्लोब्स के लिए हुई चयनित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदेशी भाषा की श्रेणी में प्रतिस्पर्धा के लिए गोल्डन ग्लोब्स पर दिखाए जाने के लिए आधिकारिक तौर पर चयनित मराठी फिल्म बाबा के निर्देशक राज गुप्ता नागपुर के हैं। राज के अलावा भी नागपुर के कई लोगों ने फिल्म में काम किया है फिल्म के संगीतकार जोड़ी में रोहन, बैकग्राउंड म्यूजिक देने वाले सुमित लिमये, स्क्रिप्ट राइटर तेजस प्रभा नागपुर के हैं। यह जानकारी फिल्म के निर्देशिक राज गुप्ता ने दी। राज गुप्ता रविवार को रविवार को फिल्म सह निर्माता अशोक सुभेदार व उनकी पत्नी चित्रा सुभेदार, अभिनेत्री स्प्रूहा जोशी के साथ नागपुर में थे।  

कई शहरों में स्क्रीनिंग की मांग

फिल्म का चयन गोल्डन ग्लोब्स के लिए होने पर खुशी जताते हुए राज गुप्ता ने बताया कि कई गैर मराठी क्षेत्रों से इस फिल्म की स्क्रीनिंग की मांग आई है और फिल्म दिल्ली, हैदराबाद, बंगलुरु समेत कई शहरों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक ऐसे बच्चे की कहानी है जो बोल नहीं सकता है इसलिए फिल्म में ज्यादातर संवाद इशारों में हैं, इसलिए फिल्म की अपील वैश्विक है। 

पिता और बच्चे के रिश्ते की कहानी

फिल्म के बारे में राज गुप्ता ने बताया कि मां के बारे में बहुत कुछ कहा सुना जाता रहा है। बच्चे के जीवन में मां की भूमिका को बहुत आदर सम्मान भी मिला है, लेकिन पिता के बारे में ज्यादा नहीं बताया जाता है। यह फिल्म बच्चे के जीवन में पिता की भूमिका पर और उसके संघर्ष पर प्रकाश डालने की कोशिश की तरह है। 

कोई विलेन नही

फिल्म के बारे में स्प्रूहा जोशी ने बताया कि फिल्म में काेई विलेन नहीं है। यह जीवन से जुड़ी कहानी है जिसमें परिस्थिति ही विलेन का काम करता है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी सुनते ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें इसमें काम करना है। 

अच्छी फिल्मों के लिए भाषा की दीवार नहीं

फिल्म के सह निर्माता अशोक सुभेदार ने कहा कि आज अच्छी फिल्म बनाने के लिए भाषा दीवार नही रह गई है। अगर दर्शक फिल्म देखना चाहेंगे तो हिंदी में भी फिल्म बनाना पसंद करेंगे।
 

Created On :   4 Aug 2019 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story