- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अहमदनगर
- /
- गन्ने के खेत में आग, 24 एकड़ की फसल...
गन्ने के खेत में आग, 24 एकड़ की फसल जलकर खाक
By - Anita Peddulwar |14 Feb 2022 7:48 AM GMT
अहमदनगर गन्ने के खेत में आग, 24 एकड़ की फसल जलकर खाक
डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। शेवगांव तहसील के जोहरापुर में रविवार दोपहर 2.30 से 3.30 बजे के बीच बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट से लगभग 22 से 24 एकड़ गन्ने के खेत का नुक़सान हो गया। इसमें संजय पंडित चार एकड़, एकनाथ पंडित तीन एकड़,पोपट पंडित तीन एकड़, राजू पंडित डेढ़ एकड़, मंगल पंडित दो एकड़, लक्ष्मण पंडित दो एकड़, संजय पालवे दस एकड़ इस तरह, करीब 22 से 24 एकड़ गन्ना क्षेत्र को जलकर खाक हो गया दिया गया।
आग लगने के बाद गांव के युवक आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन आग इतनी भीषण और तेज हवा थी कि आग की लपटें किसी के पास नहीं आने देती।आग बुझाने के पंप का पाणी खत्म होने से कुछ देर के लिए आग पर काबू में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
Created On :   14 Feb 2022 1:17 PM GMT
Next Story