दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, चार घायल

Five killed, four injured in different accidents
दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, चार घायल
रफ्तार का कहर दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, चार घायल

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। जिले सहित यवतमाल में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगाें की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। गड़चिरोली जिले की देसाईगंज तहसील के अमिर्झा गांव के पास पिकअप वाहन पीछे से आने वालो वाहन को साइड देने के चक्कर में पलट गया। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं चार घायल हो गए। दुर्घटना सोमवार रात को हुई। मृतकों में धनराज विठोबा झिलपे (45), अतुल जनार्धन झोडे (25) है।  गड़चिरोली पुलिस ने वाहन चालक पर मामला दर्ज किया। 

वहीं दोस्त की बर्थ डे पार्टी निपटाकर घर वापस आते समय नागपुर स्थित हिंगणा टी-प्वाइंट  नजदीक मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर खड़े ट्रक से दोपहिया टकरा गई। हादसे में एक युवक की  मृत्यु हो गई। मृतक का नाम गड़चिरोली निवासी मीर भास्कर मेश्राम (20) है। नागपुर पुलिस ने पंचनामा किया। इसके बाद शव गड़चिरोली  लाया गया।  

यवतमाल तहसील के हिवरी गांव में एक ट्रक का टायर फूटने से उसे रोककर उसका पहिया बदलने का काम करनेवाले चालक और क्लिनर को दूसरे माल ढोनेवाले वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों में मध्यप्रदेश निवासी जगदीशप्रसाद रामकिशन सोंनदिया (34) और  अजय रामकिशोर यादव का  समावेश है।   यवतमाल ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया। 
 

Created On :   19 July 2022 10:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story