प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी लगभग 40 लोगों की तबियत, अस्पताल में इलाज जारी

Food poisoning : Health of 40 people deteriorated after eating prasad
प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी लगभग 40 लोगों की तबियत, अस्पताल में इलाज जारी
फूड पॉइजनिंग प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी लगभग 40 लोगों की तबियत, अस्पताल में इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, आर्णी। तहसील के आंजी नाइक गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया। सोमवार शाम धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था. जहां प्रसाद खाने के बाद लगभग 40 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा। कुछ गांववाले प्रसाद अपने घर ले आए थे। जिसे खाने के बाद उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत हुई। अस्पताल में एक के बाद एक मरीज आने शुरु हो गए। डॉक्टर और नर्सों ने गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज तुरंत शुरु कर दिया।  

रात बारिश शुरु थी, इस दौरान गांव की बिजली भी गोल हो गई थी। कार्यक्रम में धनसिंग राठोड़ के परिजन और जान पहचान वालों ने शिरकत की थी। प्रसाद खाने के बाद सब अपने घरों को लौट गए, इसके बाद तड़के 3 बजे अचानक सरदर्द के साथ उल्टी दस्त की शिकायत हुई, तकलीफ बढ़ते ही भांबोरा के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गए, जहां से 22 मरीजों को आर्णी रैफर किया गया। ग्रामीण अस्पताल में अचानक ही 32 मरीजों को देख डॉ नितिन लड़के ने वैद्यकिय अधिकारी डॉ सुनील भवरे को जानकारी दी। जिसके बाद उपचार शुरु किया गया। फिल्हाल मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। 

Created On :   17 Aug 2021 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story