नाबालिग अभिनेत्री से संबंध बनाना चाहता था किशोर, मना करने पर इमारत से धकेला 

Force relationship with minor actress, pushing off building, died
नाबालिग अभिनेत्री से संबंध बनाना चाहता था किशोर, मना करने पर इमारत से धकेला 
नाबालिग अभिनेत्री से संबंध बनाना चाहता था किशोर, मना करने पर इमारत से धकेला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव के आरे कालोनी स्थित एक इमारत से नाबालिग अभिनेत्री को इमारत से धक्का दिए जाने पर उसकी मौत हो गई। 12 वर्षीय किशोरी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले का आरोपी 16 वर्षीय किशोर है वह लड़की के साथ संबंध बनाना चाहता था। लड़की के इंकार करने पर उसने उसे 15 मंजिला इमारत से धक्का दे दिया था। आरोपी किशोर ने लड़की को इमारत के आठवें तल पर मिलने के लिये बुलाया था। 

किशोरी ने जब उसके साथ संबंध में रहने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे कथित रूप से धक्का दे दिया। इस दौरान किशोरी के सिर में गंभीर चोटें आई और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 307 के अलावा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर सुधार गृह में भेज दिया है। किशोर के माता-पिता को कथित रूप से अपराध पर पर्दा डालने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका कुछ फिल्मों-धारावाहिकों में बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी थी।

Created On :   6 July 2019 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story