लिव इन रिलेशनशिप में रहने बना रहा था दबाव , दागी प्रेमिका पर गोली

Force to live in relationship, lover shoot girl in nandanvan
लिव इन रिलेशनशिप में रहने बना रहा था दबाव , दागी प्रेमिका पर गोली
लिव इन रिलेशनशिप में रहने बना रहा था दबाव , दागी प्रेमिका पर गोली

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  प्रॉपर्टी डीलर ने प्रेमिका पर गोली दाग कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। नंदनवन थानांतर्गत हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार प्रॉपर्टी डीलर की तलाश जारी है।  

बाल-बाल बची महिला

जानकारी के अनुसार पीड़ित 29 वर्षीय तलाकशुदा महिला इवेंट का काम करती है। किसी काम के संबंध में वह बाहर गई हुई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह पैदल अपने घर जा रही थी, तभी प्रॉपर्टी डीलर गौरव उर्फ पप्पू शेंदुर्णीकर (33), बेलतरोड़ी निवासी ने उसका पीछा किया। उसे देखते ही महिला भागने लगी। गौरव ने दोपहिया वाहन से पीछा किया और महिला को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर उसके साथ छेड़छाड़ की। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह महिला गौरव के चंगुल से मुक्त होकर फिर अपनी जान बचाने के लिए भागी। इस दौरान गौरव ने उसका पीछा करते हुए उस पर देशी कट्टे से गोली दाग दी, लेकिन महिला बाल-बाल बच गई। इस बीच किसी ने संबंधित थाने को सूचना दी। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एक गोली भी मिली है, लेकिन आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गौरव पुलिस के हाथ नहीं लगा। 

दोनों रिश्तेदार हैं

महिला और गौरव रिश्तेदार हैं। दोनों अपने जीवनसाथी से अलग रहते हैं। महिला और गौरव में प्रेम संबंध स्थापित होने के बाद गौरव नशा करने लगा। शराब पीकर महिला की पिटाई करता था। तंग आकर महिला ने गौरव से संबंध खत्म करने चाहे तो गौरव इसके लिए तैयार नहीं था। लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। गत माह की 16 तारीख को भी महिला और गौरव में विवाद हुआ था। मामला नंदनवन थाने भी पहुंचा था। पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताकर गौरव के खिलाफ असंज्ञेय प्रकरण दर्ज िकया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से गौरव की हिम्मत बढ़ गई और इसका परिणाम हुआ कि उसने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। कुल मिलाकर प्रकरण पुलिस की लापरवाही से हुआ। पहले ही गौरव पर कार्रवाई होती, तो इस घटना को टाला जा सकता था। घटना के बाद से गौरव फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 

Created On :   8 July 2019 7:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story