विदेशी पर्यटकों को खूब भा रही हैं अंजाता-एलोरा की गुफाएं

Foreign tourists are more interested in the Ajanta-Ellora caves
विदेशी पर्यटकों को खूब भा रही हैं अंजाता-एलोरा की गुफाएं
विदेशी पर्यटकों को खूब भा रही हैं अंजाता-एलोरा की गुफाएं
हाईलाइट
  • जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित विश्व पर्यटन महोत्सव आईटीबी-बर्लिन में दुनियाभर से जुटी टूरिस्ट एजेंसियों ने महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक अजंता-एलोरा की गुफाओं
  • एलिफेंटा के साथ-साथ ताडोबा टाइगर सफारी और पर्यटकों के सफर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डेक्कन ओडीसी ट्रेन में खासी रुचि दिखाई।
  • ताडोबा टाइगर सफारी और डेक्कन ओडीसी ट्रेन को लेकर भी विदेशी पर्यटक एजेंसियों ने का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय सिंह ‘कौशिक’। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित विश्व पर्यटन महोत्सव आईटीबी-बर्लिन में दुनियाभर से जुटी टूरिस्ट एजेंसियों ने महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक अजंता-एलोरा की गुफाओं, एलिफेंटा के साथ-साथ ताडोबा टाइगर सफारी और पर्यटकों के सफर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डेक्कन ओडीसी ट्रेन में खासी रुचि दिखाई। हालांकि राज्य में पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को कई तरह की शिकायतों से भी दो-चार होना पड़ा। विजय कुमार गौतम प्रधान सचिव, पर्यटन विभाग के मुताबिक आईटीबी बर्लिन 2018 के दौरान विदेशी टूरिस्ट एजेंसियों ने अंजता-एलोरा की गुफाओं और ताडोबा टाइगर सफारी में खासी रुचि दिखाई है। सरकार यहां पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। 

अंजाता-एलोरा की गुफाओं में अधिक रुचि 
पिछले दिनों बर्लिन में आयोजित आईटीबी बर्लिन 2018 में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव विजय कुमार गौतम के नेतृत्व में पर्यटन विभाग के अधिकारियों का एक दल गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान 12 निवेशकों के अलावा 22 टूरिस्ट एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत हुई। इन 12 निवेशकों ने महाराष्ट्र में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई है। ये कंपनियां राज्य में होटल-रिसोर्ट जैसी चीजों में निवेश करना चाहती हैं। पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि दुनियाभर की टूरिस्ट एजेंसियों ने औरंगाबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध अजंता-एलोरा की गुफाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भारत जाने वाले अधिकांश पर्यटक इस स्थान की सैर करना चाहते हैं। 

ताडोबा टाइगर सफारी, डेक्कन ओडीसी ट्रेन को लेकर भी उत्सुकता 
इसके अलावा मुंबई के समीप समुद्र के बीच स्थित एलिफेंटा की गुफाओं को लेकर भी विदेशी टूरिस्ट एजेंसियों ने खासी रुचि दिखाई। हालांकि कुछ टूरिस्ट एजेंसियों ने यहां जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर आशंका भी जताई। उन्होंने बताया कि पर्यटकों का बीमा करने वाली कई कंपनियां तो एलिफेंटा यात्रा को अपने बीमा कवर में रखने को तैयार नहीं हैं। वे विदेशी सैलानियों के लिए यहां की यात्रा को सुरक्षित नहीं मानती। इसके अलावा ताडोबा टाइगर सफारी और डेक्कन ओडीसी ट्रेन को लेकर भी विदेशी पर्यटक एजेंसियों ने काफी उत्सुकता और उत्साह दिखाया।
                                                 
                              

Created On :   18 March 2018 12:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story