राकांपा छोड़ शिवसेना में शामिल होने वाले पूर्व नगरसेवक ने की आत्महत्या  

Former corporator committing suicide, leaved NCP and joining Shiv Sena
राकांपा छोड़ शिवसेना में शामिल होने वाले पूर्व नगरसेवक ने की आत्महत्या  
राकांपा छोड़ शिवसेना में शामिल होने वाले पूर्व नगरसेवक ने की आत्महत्या  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ दिनों पहले राकांपा छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए नई मुंबई महानगर पालिका के पूर्व नगर सेवक भोलानाथ ठाकुर ने आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय ठाकुर का शव शुक्रवार दोपहर को उनके दीघा के आनंदनगर इलाके में स्थित बंगले में बेडरूम के पंखे से लटका मिला। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। ठाकुर साल 2000 में प्रभाग 1 से नगरसेवक चुने गए थे लेकिन इसके बाद के चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली। शिवसेना में शामिल होने के बाद वे एक बार फिर चुनाव लड़ने को लेकर उत्साहित थे। लेकिन इस बीच उनकी मौत से उनके समर्थक सदमे में हैं। सूत्रों के मुताबिक ठाकुर पारिवारिक विवाद से कुछ परेशान थे। पुलिस ने एडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

Created On :   19 Feb 2021 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story