- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटील का...
पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटील का निधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटील का मंगलवार को उनके कोल्हापुर स्थित आवास पर 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाटिल के निधन पर शोक जताया और उनके क्रिकेट सफर को याद किया जो मुख्य रूप से घरेलू क्रिकेट तक सीमित रहा। बीसीसीआई ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मध्यम गति के गेंदबाज पाटिल ने 1952-53 सत्र में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण करते हुए प्रभाव छोड़ा था। मुंबई के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने एक ही स्पैल में गेंदबाजी करते हुए घरेलू चैंपियन टीम को 112 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई जबकि इससे पहले महाराष्ट्र की टीम 167 रन पर सिमट गई थी। उन्हें पॉली उमरीगर की कप्तानी में 1955 में भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ पदार्पण (टेस्ट कैप नंबर 79) करने का मौका मिला।’’ इसके अनुसार, ‘‘नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने प्रत्येक पारी में एक-एक विकेट चटकाया जबकि भारत ने पारी और 27 रन की बड़ी जीत दर्ज की। पाटिल ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पश्चिम क्षेत्र की टीम की ओर से खेलते हुए 74 रन पर सात विकेट चटकाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित था।
Created On :   15 Sept 2020 8:21 PM IST