बिहार विधानसभा में पूर्व मंत्री फिरोज अहमद ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

By - Bhaskar Hindi |28 July 2017 5:51 PM IST
बिहार विधानसभा में पूर्व मंत्री फिरोज अहमद ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे
डिजिटल डेस्क, पटना। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में जदयू नेताओं के बीच बहुमत साबित करने के बाद एक अलग ही उमंग नजर आई। सीएम नीतीश कुमार के बहुमत साबित करते ही जेडीयू नेता खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने विधानसभा परिसर में ही जमकर "जय श्रीराम" के नारे लगाए।
पूर्व गन्ना मंत्री फिरोज बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अगर जय श्रीराम का नारा लगाने से बिहार की 10 करोड़ जनता का फायदा होता है, तो मैं सुबह-शाम जयश्री राम कहूंगा। कहा कि हमारे इस्लाम में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। इस्लाम की बुनियाद मोहब्बत और प्रेम से होती है। मैं रहीम के साथ राम को भी पूजता हूं, खुदा आत्मा में बसते हैं।
Created On :   28 July 2017 10:58 PM IST
Next Story