हादसे में पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू घायल, नागपुर में इलाज

Former Minister of State Bachchu Kadu injured in accident, treatment in Nagpur
हादसे में पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू घायल, नागपुर में इलाज
अमरावती हादसे में पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू घायल, नागपुर में इलाज

डिजिटल डेस्क, अमरावती. गाडगेनगर थाना क्षेत्र के कठोरा नाका से आराधना चौक पर सुबह 6 बजे सड़क पार करते समय पूर्व राज्यमंत्री व विधायक बच्चू कडू को तेज रफ्तार से दोपहिया ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक कडू घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू किसी काम से बाहर गए थे। इनोवो गाड़ी क्रमांक एमएच 27-बीजेड 6999 में सवार होकर बुधवार की सुबह कुरलपूर्णा से वापस घर लौटे थे। वलगांव मार्ग से घर के पास पहुंचते ही कार से उतरकर सड़क पार कर घर की ओर जा रहे थे। तभी रहाटगांव की ओर तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात दोपहिया चालक ने बच्चू कडू को जोरदार टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला। टक्कर के बाद कडू सीधे डिवाइडर पर गिर गए। जहां उनके सिर पर और दाहिने पैर पर गंभीर चोट आई। बच्चू कडू को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तुरंत उनके सिर पर टांके लगाए लेकिन उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें सुबह 11 बजे नागपुर के न्यूरॉन अस्पताल रेफर कर दिया।  
 

Created On :   11 Jan 2023 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story