दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री रामकुमार वालिया सहित कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल

दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री रामकुमार वालिया सहित कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया सहित कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार वालिया के साथ ही किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय कपूर और दिल्ली दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पीडी जैन भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, रामकुमार वालिया के पार्टी में शामिल होने से उनकी गतिशीलता और सक्रियता से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। हम मिलकर दिल्ली की समस्याओं पर संघर्षात्मक और सकारात्मक रूप से काम करेंगे।

इस दौरान गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, केजरीवाल का शिक्षा मॉडल पूरी तरह खोखला है। सिर्फ दो और तीन स्कूलों की तस्वीर दिखाकर केजरीवाल सरकार दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाने का दावा करती रहती है। हकीकत यह है कि, सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है, बीते चार सालों में सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख बच्चे कम हुए हैं।

 

Created On :   8 Aug 2020 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story