- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- संपत्ति विवाद को लेकर करिश्मा कपूर...
New Delhi News: संपत्ति विवाद को लेकर करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ब्योरा मांगा

- दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की सभी संपत्तियों का ब्योरा मांगा
- अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी
- करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका
New Delhi News. सिने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता स्व. संजय कपूर की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई करते हुए संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर से सभी संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। कोर्ट ने प्रिया कपूर से कहा कि वह संजय कपूर की मृत्यु की तारीख तक की सभी संपत्तियों का विवरण पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
करिश्मा कपूर के बच्चों में 20 साल की समायरा और 14 साल के कियान ने हाई कोर्ट में अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर के खिलाफ मामला दायर किया है। उनका आरोप है कि प्रिया ने उनके पिता की वसीयत में हेराफेरी की है, ताकि पूरी दौलत पर कब्जा किया जा सके। इसके बाद से संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। प्रिया कपूर के वकील राजीव नायर ने कोर्ट के समक्ष अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है। वहीं. करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने वसीयत के फर्जी होने का दावा करते हुए संजय कपूर की संपत्ति के बंटवारे की मांग की।
Created On :   10 Sept 2025 9:01 PM IST