मराठी के प्रश्न-पत्र में पकड़े गए चार नकलची

Four copycats caught in Marathi question paper
मराठी के प्रश्न-पत्र में पकड़े गए चार नकलची
नागपुर मराठी के प्रश्न-पत्र में पकड़े गए चार नकलची

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को मराठी का प्रश्न-पत्र हुआ। उड़नदस्तों ने नागपुर विभाग में 4 नकलचियों को पकड़ा। गोंदिया में 3 और भंडारा में 1 नकलची पकड़ा गया। इसके पूर्व बुधवार को हुए हिंदी के प्रश्न-पत्र में भी 3 नकलची पकड़े गए थे। ऐसे ही बुधवार को संपन्न हुए अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र में कुल 9 नकलची पकड़े गए। इस बार परीक्षा शुरू होने के पूर्व मंडल की ओर से दावा किया जा रहा था कि नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के आस-पास की जेरॉक्स की दुकानें तक बंद करवा दी गईं, लेकिन इन तमाम प्रबंधों के बावजूद नकलची एक कदम आगे साबित हो रहे हैं।

Created On :   24 Feb 2023 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story